देहरादून। अंबेडकर नगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में मंडल में निवास करने वाले प्रदेश महानगर मंडल के पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी से परिचय बैठक हिंदू नेशनल इण्टर कॉलेज में हुई पूर्व भाजपा धlमावाला वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी जी ने बताया कि, सभी ने अपना अपना परिचय दिया एवं सम्मानित अध्यक्ष जी का फूल मालाओं से स्वागत किया महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश महानगर एवं मंडल के सम्मानित कार्यकर्ता गण सम्मानित समस्त पदाधिकारियों पार्षद गणों एवं मौजूद सक्रिय कार्यकर्ता गणों से विस्तार पूर्वक भाजपा संगठन की रीति नीतियों व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की कार्यक्रम में सम्मानित मंचासीन पदाधिकारी एवं सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
