आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी कार्यालय डोईवाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव लड़ रहे हैं राजीव चौधरी के प्रचार प्रसार के लिए 25 नवंबर को डोईवाला से रवाना होंगे और दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे प्यारा सिंह जी ने बताया कि आने वाले एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी इसी प्रकार जो गुजरात के चुनाव आने वाले हैं वहां पर भी आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ी ताकत के रूप में उतरेगी और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी मोदी जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब में तारे कर रही है उससे जनता बहुत खुश है सारे निर्णय जनहित में लिए जा रहे हैं बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहे हैं अच्छी शिक्षा बिजली दी जा रही है इकबाल तगाला ने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनहित के कार्यों को लोगों को बता रहे हैं कि पार्टी किस प्रकार से जनता की सेवा कर रही है पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत आम आदमी पार्टी को मिलेगा रिकॉर्ड तोड़ वोटों से हमारे जो एमसीडी के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी हैं वह जीतेंगे। इसी के चलते डोईवाला विधानसभा से 25 तारीख को कई कार्यकर्ता दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी राजीव चौधरी जी का प्रचार प्रसार करेंगे बैठक में डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष स0 प्यारा सिंह,अल्पसंख्यक संगठन प्रदेश सचिव इकबाल तगाला,पूर्व सभासद गोपाल शर्मा आप नेता राजेश थापा आदि मोजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *