कर्मचारी को किया गया निलंबित

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

डोईवाला. डोईवाला शुगर मिल के जूस टैंक के ओवरफ्लो होने के कारण हुए आर्थिक नुकसान के आरोप में एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 7 बजे औचक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सल्फाइटेड जूस पंप बंद होने के कारण टैंक से जुलूस बह रहा था l इस बारे में शुगर मिल के चीफ इंजीनियर और चीफ केमिस्ट के द्वारा एक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि शुगर मिल के बाइलिंग हाउस में सल्फाइट्रेड गैस पंप की मोटर ट्रिप होने पर पंप शाम लगभग 6:45 पर बंद हो गया था उस समय ड्यूटी पर पंप मेन नंदकिशोर थे l आरोप है कि नंदकिशोर के द्वारा मौके पर स्टैंडबाई पंप होने के बावजूद भी उस पंप को समय रहते ऑपरेट नहीं किया गया और ना ही मोटर चलाने के बाद पंप को सही तरह से खोल पाया l जिस कारण सल्फाइटेड जूस टैंक ओवरफ्लो हो गया जिसकी वजह से भारी मात्रा में जूस बह गया इसके परिणाम स्वरूप शुगर मिल को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है l इस जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया पंप में नंदकिशोर को लापरवाही का दोषी माना गया है इन आरोपों के चलते हुए शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा पंप पंप में नंदकिशोर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गन्ना कार्यालय से अटैच किया हैl इस प्रकरण की जांच के लिए आशुतोष अग्निहोत्री निर्माण रसायन को इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर नामित किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *