मसीही समाज ने जलती हुई मोमबत्तियों के साथ निकाला शान्ति मार्च

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

आरती वर्मा

डोइवाला।  प्रभु येशू मसीह के जन्मदिन पर वीआईसीसी एवं बीसीजी  के द्वारा मसीही समाज का जलती हुई मोमबत्तियों के साथ शान्ति मार्च लाल्तप्पड़ चर्च से निकाला गया। माता मरियम के रोल में प्रीती मसीह बालक येशू को गोद में लेकर चल रही थी। क्रिसमस फादर के रोल में मास्टर स्टीफन मैसी लोगों को आशीष दे रहे थे। इस शोभायात्रा में बूढ़े, बच्चे, जवान, महिलाएं सभी गीतों को गाते हुए अपने नगर और देश की शान्ति और खुशहाली की दुआएं कर रहे थे। चर्च के फादर बिशप थॉमस मैसी, रेव0टॉमस मैसी, पादरी न्यूटन आस्टीन, पादरी रौकी सेमसन मैसी अपने वस्त्रों को पहिनकर चल रहे रहे थे। पादरी सचिन मैसी का संचालन कर रहे थे। यह मार्च चर्च में  प्रार्थना के साथ खत्म हो गया। भाई जसवीर, सारा मैसी, मंजू, संगीता, अनिता, सुनील, सोनम, पवन, खुशबू, अकाँक्षा, कमलेश आदी ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *