देहरादून। विश्व शांति, देश के चहुमुखी विकास,देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी गई, कथा व्यास आचार्य खीमानंद भट्ट ने भगवान शिव से सादगी और सदभाव सीखने का आह्वान किया उन्होंने कहा भगवान शिव के परिवार मे परस्पर विरोधी स्वभाव के लोग प्रेम और सौहार्द से रहते हैं भगवान शिव का वाहन बैल है तो माता पार्वती का वाहन सिंह, भगवान कार्तिक का वाहन मोर हैं और भगवान शिव के गले में और शरीर में सापों का श्रृंगार है, आज कथा में श्री टपकेश्वर महादेव केश्री महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज भी पधारे उन्होंने भगवान श्री धोलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की, आचार्य बिपिन जोशी ने शाल उड़ाकर और माल्यार्पण कर महंत जी का स्वागत अभिनंदन किया, महंत जी ने अनुष्ठान की सफलता के लिए शुभ आशीर्वाद और बधाई दी, महंत जी ने व्यास पीठ का पूजन और माल्यार्पण भी किया, विशाल यज्ञ के साथ साथ कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान किशोर पांडे , आलोक प्रभा, ग्राम प्रधान रजनी नेगी, बी डी सी सदस्य प्रीति, राम सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, पूनम बिष्ट, जगत लाल वर्मा, महिला पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष सीमा जौहर, समाजसेवी रेखा मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।

