तनिष्का एवं यशस्वी ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

नेशनल फिगर स्केटिंग चेम्पियनशिप में जीता पदक
मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री ने किया दोनों को सम्मानित

गोपाल शर्मा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में नेशनल फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर पदक दिलाने वाले तनिष्का एवं यशस्वी सिंह को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री रेखा आर्य के द्वारा सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित भी किया गया पदक विजेता तनिष्का एवं यशस्वी ने कहा कि आज जो हम उस मुकाम पर पहुंचे हैं उसका सारा श्रेय हमारे कोच ओर माता पिता को जाता है जिन्होंने हमारा हमेशा साथ दिया पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने हमें खेलों के प्रति भी जागरूक रखा पदक विजेताओं की माता अलका सिंह एक प्रसिद्ध समाजसेवी के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं और उनके पिता दिनेश प्रताप सिंह डोईवाला शुगर कंपनी में अधिशासी निदेशक के पद पर तैनात है पदक विजेता तनिष्का एवं यशस्वी को सम्मानित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाया जा सके जल्द ही सरकार के द्वारा उत्तराखंड में खेल कोटा प्रारंभ किया जाएगा जिससे पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड में सरकारी सेवा का लाभ मिल सके उत्तराखंड के पूर्व दर्जाधारी खेल राज्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है वही बधाई देने वालों में पूर्व सभासद चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देवभूमि सर्वसमाज समिति की अध्यक्षता सोनी कुरैशी, भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी , गन्ना सहकारी समिति डोईवाला के अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल, किसान नेता दरबान बोरा, पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह खत्री, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, भाजपा नेता ईश्वर चंद्र अग्रवाल,अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनय शर्मा, अधिवक्ता प्रिया शर्मा आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष किसान नेता सरदार प्यारा सिंह,सरदार भजन सिंह कर्मचारी नेता विजय शर्मा, राममिलन, सुषमा चौधरी अरविंद शर्मा ,अमरजीत संधू, नीना थापा,ओम प्रकाश वर्मा ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही पदक विजेता तनिष्का एवं यशस्वी सिंह का स्वागत समारोह कार्यक्रम डोईवाला में आयोजित किया जाएगा जिसमे कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के लोग भाग लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *