आप पार्टी ने किया वार्ड का दौरा

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह के नेतृत्व मे डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 मिस्सरवाला, वार्ड नंबर 11 केशव पूरी ,वार्ड नंबर 19 चांदमारी का दौरा किया और लोगों से घर घर जाकर बैठक कर मुलाकात की और उन्हें बढ़ती हुई महंगाई के बारे में जानकारी दी बैठक में जानकारी देते हुए नगरपालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल से शराब के दाम घटाया जा रहे हैं जिससे युवाओं और आम जनता पर बहुत फर्क पड़ेगा और लगातार दूसरी चीजों जैसे सिलेंडर दूध पेट्रोल खाने पीने की चीजें बच्चो के स्कूल की किताबें कापियों पर सरकार दाम बढ़ा रही है उसी को लेकर 2 अप्रैल को ऋषिकेश रोड पर एक सांकेतिक कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से होगा जिसमें बढ़ती हुई महंगाई के बारे में लोगो को जागरूक किया जाएगा कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे बैठक में अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला, डोईवाला विधानसभा की उपाध्यक्ष सोनी कुरेशी डोईवाला विधानसभा की उपाध्यक्ष यामिनी सिंह ऋतु मेहरा मोहम्मद गुलफाम राजन गुप्ता सुमन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *