किसानों के गन्ने भुगतान की सातवी किस्त जारी

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला। डोईवाला शुगर मिल ने भिन्न-भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से 16 जनवरी से 22 जनवरी तक किसान द्वारा दिए गए डोईवाला चीनी मिल को गन्ने का भुगतान कर दिया गया है डोईवाला शुगर मिल 5,55,04,000 के साथ में किस्त जारी कर दी है। डोईवाला चीनी मिल ने सबसे ज्यादा किसानों के गन्ने का भुगतान किया है अब तक 45,5620,000 किसानों के गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। सहकारी गन्ना समितियों के किसानों द्वारा रामनवमी के अवसर पर गन्ने का भुगतान होने पर सभी ने अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का आभार जताया उनका कहना है कि। डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक सभी किसान भाइयों की समस्याओं को समझते हैं इसी के चलते लगातार किसानों के गन्ने का भुगतान कर रहे हैं जिससे किसानों में खुशी का माहौल है किसान नेता दरपाण सिंह बोरा के नेतृत्व में सभी किसानों ने चीनी मिल जाकर अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *