आई.बी.टी. टेस्ट के गणित विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. छात्र को विश्व में प्रथम रैंक

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश शिक्षा

लखनऊ, 24 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-7 के छात्र उद्भव तिवारी ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत गणित विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु उद्भव ‘सार्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें लगभग 17 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व के दम पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।
आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *