संजय अग्रवाल
डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वाँ संस्करण आगामी 30 अप्रैल को सफलतापूर्वक सुनाए जाने को लेकर डोईवाला ब्लॉक सभागार में डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ कर बैठक को संबोधित करते हुए डोईवाला विधायक ब्रज भूषण गैरोला ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वाँ एपिसोड चारों मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों के बूथों पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया जाएगा,इसके प्रसारण की व्यवस्था लोगों को मन की बात सुनाने को प्रेरित करने हेतु कार्यक्रम संयोजक से लेकर बूथ प्रभारी,शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी बनाया गया, बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक बैठक कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही उत्साह का माहौल है पूर्व राज्य मंत्री अरुण सूद कहां की प्रमुख रूप से बूथो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात समूह में सुनने, हर बूथो पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, पन्ना प्रमुख का पुन निरीक्षण बनाने पर विमर्श और रणनीति बनाई गई सभी शक्ति केंद्र संयोजक को एवं मंडल पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि सभी लोग इस विषय पर गंभीर होकर इस तरह के कार्य करें जो बूथो पर दिखाई दे, मन की बात विधानसभा संयोजक सुषमा चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का लक्ष्य बनाकर तैयारी करें, भाजपा 2023 और 2024 के चुनाव के लिए बूथो को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा भाजपा ऐसी पार्टी तो 5 सालों तक एक्टिव मोड़ पर रहती है जबकि अन्य पार्टियों जब चुनाव नजदीक आते हैं तभी सक्रिय होती है जिन बिंदुओं पर आज जानकारी दी गई है सभी कार्यकर्ता उस पर कार्य करना आरंभ कर दे, इसके अलावा केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी जनता के बीच रखे जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिल सके,बैठक में मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल और मनमोहन नौटियाल, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती लखेड़ा ,सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पवार, सुरेश सैनी,विक्रम नेगी, गुड्डू मिश्रा, पुरुषोत्तम डोभाल, सरिता गुसाई, अवतार सिंह, बॉबी शर्मा,मनोज कम्बोज, सुंदर लोधी, मंगल रौथाण, अंकित काला, विनय कंडवाल,विनीत मनवाल,संजय सक्सेना, पंकज बहुगुणा हरजिंदर सिंह,जगदीश जखमोला, बी.डी, घंडियाल,मंत्री गणेश रावत, अशोक लोधी सुभाष कुमार संतोषी बहुगुणा,,मंडल महिला मोर्चा महामंत्री पूनम तोमर, नितिन बर्थवाल, रीता नेगी,राममूर्ति ताई,वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति किशन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे !