गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार विश्व जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण द्वारा जैव विविधता का संदेश दिया। विद्यालय की जे आर सी और एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2000 को 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में घोषित किया था। इसके पीछे यूएनओ का मुख्य उद्देश्य यह था कि विश्व में सभी लोगो को जैव विविधता के प्रति सतर्क किया जाए जिससे विश्व की जैव विविधताओं का स्तर बना रहे और उसका संरक्षण किया जा सके। इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम एग्रीमेंट टू एक्शन रखी गई है यह थीम प्रतिबद्धताओं से परे जाने और जैव विविधता को बनाए रखने और संरक्षित करने के लिए उन्हें मूर्त कार्यों में अनुवाद करने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाती है। इस विषय ने इस मान्यता के महत्व पर जोर दिया कि मनुष्य और अन्य प्रजातियां इस ग्रह पर सह अस्तित्व में हैं तथा हम सभी इस तथ्य से परिचित हैं कि मानव प्रगति अन्य प्रजातियों के जीवन की कीमत पर नहीं आनी चाहिए। जैव विविधता जिसे जैविक विविधता भी कहते है भिन्न भिन्न प्रकार की वनस्पतियों एवं जानवरों का संग्रह है जो एक ही विशेष क्षेत्र में फैले हुए है। जैव विविधता जितनी समृद्ध होगी हमारा वातावरण उतना ही सुव्यवस्थित और संतुलित होगा। सभी प्रकार की वनस्पति तथा जीव जंतु भी धरती को रहने के योग्य बनाने के लिए अपना योगदान देते है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों ने विद्यालय में पेड़ पौधों का रख रखाव करते हुए सभी को उन्हें पानी समय पर देने के लिए प्रेरित किया तथा जो अनचाही खरपतवार पेड़ो के निकट आ जाती है उन्हें समय समय पर निकालने के लिए कहा ताकि हम पेड़ों की अच्छी ग्रोथ सुनिश्चित कर सकें। हम अधिकाधिक मात्रा में वृक्ष उगाते हैं और उनका संरक्षण करते हैं तो जैव विविधता में वृद्धि अवश्य होगी और हम सभी का दायित्व हैं कि हम इस दिशा में अग्रसर हो कर प्रकृति में जल, वायु और मृदा को प्रदूषित होने से रोकें तथा जन समुदाय को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें तभी हम जैव विविधता बनाए रखते हुए संतुलन स्थापित कर सकते हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए जे आर सी और एस जे ए बी सदस्य बजरंगी एवं नीरज, राहुल और संजीव का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
