भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया फ्री स्वास्थ्य कैंम्प का आयोजन

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। महानगर द्वारा फ्री स्वास्थ्य कैंम्प भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के दिशा निर्देश पर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यासमीन आलम के प्रयास से मेडिकल कैंप का आयोजन मदरसा इस्लामिया मेहूवाला माफी नया नगर में किया गया। कैंप का शुभारंभ विधायक धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री रईस अंसारी ने कहा कि कैंप में रतन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, जगदीश बद्री, शहजाद अंसारी के प्रयास से क्षेत्र की जनता ने कैंप का फायदा उठाया। जिसमें कृष्णा मेडिकल सेंटर से फिजिशियन डॉक्टर नरेश सोनाली रावत, एएनएम सूरज नेगी, फार्मासिस्ट अशोक भट्ट, पीएचएम आदि ने 200 से अधिक लोगों को मुफ्त चेकअप कर दवाइयां दी। कैंप में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, मंत्री गुरमीत सिंह, प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष मास्टर शकील, शौकीन अंसारी, साजिद खान, आई खान, इसराइल मलिक, मुन्ना हसीन अंसारी, सलीम अहमद, अयाज अहमद, आसिफ शेख, शहजाद मंत्री, अनस बैग शमशाद मंडल पदाधिकारी क्षेत्रीय एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *