पुलिस को मिली कामयाबी, लखनऊ का मोबाइल चोर नवाब दबोचा

अन्य उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार देश

हरिद्वार। 14 जून 2023 को सुखधाम दादू बाग कनखल निवास शिवांश माहेश्वरी द्वारा थाना कनखल में आकर सूचना दे गई कि प्रेम नगर आश्रम पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी व उसके दोस्त की स्कूटी से मोबाइल चोरी कर लिए थे। सूचना पर तुरंत मुवमेंट दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक मौजूद सीपीयू में तैनात हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह ने एक युवक को पकड़ कर उसके कब्जे दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं।
पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह B.S.M. डिग्री कॉलेज रुड़की से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा है और वर्तमान में कनखल में ही राजपूत धर्मशाला में रह रहा है। घर से खर्चे के पैसे ना मिलने पर आरोपी युवक द्वारा मोबाइल चोरी करने का तरीका ढूंढा गया और स्कूटी की कई सारी चाबियां बनवा कर घाटों के आसपास खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराने लगा। अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस टीम ने चोरी के कुल 22 मोबाइल, 06 चाबियां, 16 सिम कार्ड व 03 मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।
पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम नवनीत सिंह पुत्र कमल किशोर निवासी आगा मीर देवड़ी, सुभाष नगर, थाना वजीरगंज, लखनऊ, उ0प्र0 बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *