संजय अग्रवाल
डोईवाला। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला इकाई का हुआ गठन जावेद अध्यक्ष, रितिक अग्रवाल महामंत्री, पदाधिकारियों एवं सदस्यों व संरक्षक डोईवाला उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा पद गोपनीयता की दिलाई शपथ कार्यक्रम में इंडियन यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा की उपस्थिति एवं कार्यक्रम के संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वर्मा द्वारा किया गया।
डोईवाला ब्लॉक सभागार में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला इकाई का सर्व सहमति से चुनाव संपन्न हुआ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला इकाई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकार एक अपनी लेखनी से समाज हित की समस्याएंओ को सरकार शासन व अधिकारीयो तक पहुंचाने के कार्य करते हैं पत्रकारिता के लिए पत्रकार के लिए पत्रकारिता का लक सराहनीय कार्य है, और नवनियुक्त कार्यकारिणी को उप जिलाधिकारी द्वारा बधाई दी गई।
इंडियन यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत कहा कि कदम कदम पर पत्रकारिता करना भी एक चैलेंज दिन प्रतिदिन होता जा रहा है समाज की हर बात को प्रमुखता से अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से छपता है एक समय था एक खबर को प्रकाशित करने के लिए जनप्रतिनिधियों समाज के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर मेहता ने डोईवाला इकाई को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया का निष्पक्ष और स्वतंत्र होना जरूरी है। समाज में चल रही वास्तविक गतिविधियों को लोगों के सामने प्रस्तुत करना भी मीडिया की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया कई बार फर्जी खबरें प्रसारित करता है जो समाज में अराजकता फैलाती है। उन्होंने पत्रकार समाज से अपील की कि वे समाज के सामने वास्तविक तस्वीर पेश करने की अपनी जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला जिम्मेदारी निभाएं। उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड डोईवाला अध्यक्ष जावेद हुसैन, महामंत्री रितिक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्याय पवन सिंघल, उपाध्यक्ष आरती वर्मा, सह सचिव चमनलाल कौशल, कोषाध्यक्ष आरिफ हसन, संरक्षक राजेंद्र वर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, प्रीतम वर्मा, उत्तम सिंह पवार, रजनीश सैनी, और कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा चंद्रमोहन कोठियालअमरजीत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह धीमान विक्रांत वर्मा अंजना गुप्ता नवीन बड़थ्वाल राजाराम जोशी अजमेर सिंह आदि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, और साथ ही 150बार रक्त डोनेट करने वाले अनिल वर्मा को उपजिलाधिकारी डोईवाला द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद शीर्शवाल, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट ध्यानी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नेगी भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तडियाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष परवाह दून मोहित उनियाल जिला उपाध्यक्ष राजकुमार विक्रम सिंह नेगी बख्तावर सिंह विनोद राणा चंद्रभान पाल किसान मंच दरपान बोरा, प्रेम पांचाल कोमल देवी उमेद बोरा सागर मनवाल हरविंदर सिंह जितेंद्र कुमार आदि विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।