कचरा मुक्त वातावरण बनाकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करें : विधायक

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। आज जीएमएस मंडल युवा मोर्चा द्वारा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान श्रीरामपुरम स्थित हरबंस कपूर स्मृति पार्क वार्ड नं 34 गोविन्दगढ में आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा की स्वच्छता अभियान उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। स्वच्छ भारत के निर्माण का यह सही समय एवं अवसर है। यह अभियान न केवल नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने बल्कि हमारे देश की छवि स्वच्छता के लिए तत्परता से काम कर रहे देश के रूप में बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा की महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होना चाहिये। कितनी शर्मिन्दगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है, लेकिन अपनी सारी गंदगी, कूड़ा-कचरा बाहर, गलियों, सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। ये नहीं सोचते कि पूरा देश ही हमारा घर है। इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का नहीं आएगा साफ करनें, इसे हमें ही साफ करना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा राजेश रावत, जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पीएल सेठ, मंडल प्रभारी हनी सूद, चन्द्रसागर उनियाल (चन्दा), महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अजय सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बीना उनियाल, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य नौटियाल, रितेश चौरसिया, उपाध्यक्ष भास्कर शंखधर, रवि यादव, मंत्री संजय सिंह, ईशा सूद, शिवम रावत, तन्मय नौटियाल, अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी साहिल राणा, सोशल मीडिया नवीन कुमार, सक्षम, महिला मोर्चा उपाध्याय श्रीमती रोमा देवी, श्रीमती रेखा निगम, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी धीरज ग्रोवर, अश्वनी सिंह, उपेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *