इंग्लैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश शिक्षा

लखनऊ। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा रिद्धिमा गुप्ता ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। रिद्धिमा को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ चेस्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक द्वारा आमन्त्रित किया गया है। रिद्धिमा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *