डोईवाला विधायक ने किया शीलाफलकम का अनावरण

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

संजय अग्रवाल
डोईवाला। आज दिनांक को ‘‘मेरी माटी-मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा स्थापित शिलाफलकम, जिसमे स्थानीय वीरों के नाम अंकित कर तैयार किया गया है, का अनावरण श्री बृज भूषण गैरोला मा0 विधायक एवं श्रीमती सुमित्रा मनवाल, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा किया गया। मा0 विधायक जी द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी आगन्तुकों को हाथ मे मिट्टी लेकर ‘‘पंच प्रण शपथ‘‘ दिलायी गयी, तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों, राज्य एवं केन्द्रिय सुरक्षा बलों जो ड्यूटी के समय शहीद हुए हो के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। मा0 विधायक द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए दिवंगत वीरों का देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। अंत मे झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप सिंह नेगी, सभासद वार्ड नं0 8 अठूरवाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सभासद ईश्वर सिंह रौथाण, श्री राजेश भट्ट, श्री प्रदीप नेगी, श्री हिमांशु राणा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सागर मनवाल, श्री ईश्वर अग्रवाल, श्री संजय खत्री, श्री राकेश डोभाल, श्री भारत भूषण कौशल पेले, श्री अवतार सिंह एवं पालिका कर्मचारी गण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *