“अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी” के बलिदान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

संजय अग्रवाल
डोईवाला। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट (रजि) एवं वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) द्वारा “अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी” के बलिदान को स्मरण करते हुए 79वी पुण्यतिथि व बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन उनके प्रतिमा स्मारक पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर नगर पालिका परिषद डोईवाला मैं मनाया गया। इसके पश्चात (तत्पश्चात) इस अवसर पर एक पैदल मार्च का आयोजन नगर पालिका परिषद डोईवाला से अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल नवनिर्मित चौक (डोईवाला) तक निकाला गया और उनकी नवनिर्मित प्रतिमा स्मारक पर श्रद्धांजलि देखकर पुष्प अर्पित की गई। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विशाल थापा द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया व उनके बलिदान एवं त्यागो को याद किया गया। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के सचिव विशाल थापा ने कहा की भारत माता के सभी शहीदों को ससम्मान चिन्हित किया जाना चाहिए व उनके बलिदानों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा जी ने कहा इस क्षेत्र के महान प्रथम अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी ने इस क्षेत्र की धरती पर जन्म लेकर हमें गौरवान्वित किया हमें इस महान बलिदानी के त्याग को हमेशा स्मरण करते रहना चाहिए। साथ ही इस महान शहीद के नवनिर्मित प्रतिमा स्मारक को अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल चौक डोईवाला मैं स्थापित होना इस क्षेत्र की जनता के लिए गर्व की बात है । सभी प्रतिनिधियों द्वारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर (स्थानांतरण कर) इस डोईवाला क्षेत्र की धरती पर जन्मे प्रथम अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के नाम से किया जाना चाहिए। इससे पूर्व भी कई बार इस मांग को यहां की जनता द्वारा सरकार को भेजा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित्रा मनवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोईवाला), उत्तम सिंह नेगी (अधिशासी अधिकारी), श्रवण सिंह प्रधान पूर्व अध्यक्ष (वीर गोरखा कल्याण समिति), करण बोहरा (पूर्व राज्य मंत्री), जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ईश्वर चंद्र अग्रवाल, रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, ईश्वर रौथान, विनीत मनवाल,सभासद गौरव मल्होत्रा, संजय खत्री, अमित कुमार,वर्षा वर्मा, अल्पना प्रजापति, कुलदीप खत्री, पंडित शालिग्राम शास्त्री, दीपक थापा, गंगा शाही शाखा अध्यक्ष डोईवाला (गोरखाली सुधार सभा), प्रदीप छेत्री, शाखा अध्यक्ष लच्छीवाला (गोरखाली सुधार सभा), के के थापा शाखा अध्यक्ष छिदद्ररवाला (गोरखाली सुधार सभा), पम्मी राज, नरेंद्र थापा, मनीष कुमार धीमान सभासद, गौरव मल्होत्रा सभासद, शांति थापा, संस्थापक अध्यक्ष (हेल्प क्रॉस ट्रस्ट), सागर मनवाल, मधु थापा, गौरव चौधरी, तेजेंद्र ककरेल, लोकेश बन, राजवीर खत्री, राजेंद्र उपाध्याय, सूरज राई, हीरा थापा, अर्जुन छेत्री, शरद थापा, जीवन लिंबू, शमशेर थापा, डमबर बहादुर, प्रवेश राना, वीरेंद्र थापा, मुकेश कोहली, अजय रावत, टेक बहादुर राना, पिंटू राना, मीम बहादुर राना, उमेश राना, ज्योति राना, चंद्रकला भंडारी, दिल बहादुर खत्री (अध्यक्ष मंदिर समिति) एवं पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन आदि अनेक संस्थाओं व कई लोगों ने श्रद्धा सुमन देकर पुष्प अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *