मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ कर मनाया

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

संजय अग्रवाल

डोईवाला – भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के श्री उदासीन आश्रम परिसर केशवपूरी में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया इस दौरान पंडित माधव खलाल द्वारा शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना की! कार्यक्रम आयोजक ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगवाई में प्रदेश सरकार की तरफ से कई कल्याणकारी योजना संचालित की गई है इससे समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हुआ है जिला महामंत्री राजेंद्र तडिताल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश नये भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास, लोक कल्याण और प्रगति के पथ पर अग्रसर है! इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ लामबंद होने का संकल्प भी लिया है, कार्यक्रम में महंत त्रिवेणी दास महंत वेद मुनि, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन, सुरेश सैनी, मनिंदर सिंह, मनीष छेत्री, सुमित लोधी, गब्बर सिंह बिष्ट, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, आदेश पवार, गणेश रावत, यशराज सोनकर, रजत कुमार, भाग सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *