भारतीय संस्कृति,धर्म,राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय – नगीना रानी

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला – रेडिएंट पब्लिक स्कूल परिसर प्रेम नगर बाजार में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया ! पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि पंडित उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रीय जीवन के निर्माता माने जाते हैं वह भारतीय संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं भाजपा के कुड़कावाला शक्ति केंद्र प्रभारी मनदीप बजाज और पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हमेशा समर्पण का भाव रहा है आज देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बहुत सारी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित है कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बख्तावर सिंह,अजय गुप्ता, रूपचंद लोधी, कैलाश जोशी, अजय लोधी, धनवीर सिंह नेगी, उत्तम राजपूत, अंकित लोधी, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *