डोईवाला- समृद्धि स्वायत्ता सरकारी संगठन की ओर से ब्लॉक सभागार मे संगठन अध्यक्ष पूनम तोमर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए नारी का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है, विकास की मुख्य धारा में महिलाओं को लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई गई, इन योजनाओं का गठन महिलाओं की स्थिति को देखते हुए बनाया गया है ताकि समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिल सके, कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा मे भी 33% महिला आरक्षण दिया गया है जिसमें महिलाओं की भागीदारी रहेगी, उन्होंने संगठन अध्यक्ष पूनम तोमर को संगठन का प्रमाण पत्र प्रदान किया ! डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और साथी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए, 21वीं सदी नारी जीवन में सुख संभावनाओ की सदी है, महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आने लगी हैं आज की नारी अब जागृत और सक्रिय हो चुकी है, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि वर्तमान में नारी ने रूढ़िवादी बेडियो को तोड़ना शुरू कर दिया है यह एक सुखद संकेत है, महिलाओं की सोच बदल रही है फिर भी इस दिशा में और भी प्रयास करने की आवश्यकता है संगठन अध्यक्ष पूनम तोमर ने कहा कि संगठन का मुख्य कार्य महिला को संगठित कर सशक्त बनाना है कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संगठन सी एम ऍम वरुण कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, संगठन सचिव आशा सेमवाल, कोषाध्यक्ष अनीता पाल, मंजू नेगी रीना चौहान,नेहा तोमर,प्रियंका प्रजापति, माया अधिकारी, कृष्णा तड़ियाल, सुषमा चौहान, सरोज देवी,प्रीति, बबली,प्रेमलता,पूजा, मनोरमा बहुगुणा,विक्रम सिंह नेगी,विनय कंडवाल, मनमोहन नौटियाल, प्रदीप सिंह नेगी,सुंदर लोधी और जसविंदर सिंह डाली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!
