राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा-10 के प्रतिभाशाली छात्र वैभव पाण्डेय ने अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वैभव ने यह गोल्ड मेडल अण्डर-17 बालक वर्ग में 78 किग्रा भार वर्ग में जीता है। यह चैम्पियनशिप प्रदेश के शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई। अब यह छात्र नेशनल स्कूल गेम्स में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *