संजय अग्रवाल
डोईवाला। मुख्य मंत्री उतारखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशानुसार नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर टीम का गठन किया गया। दिनांक 02.10.2023 को थाने पर गठित डोईवाला पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिग मे बुल्लावाला पुल डोईवाला के पास अभि0गण (1) इमरान पुत्र सद्दीक निवासी छोटी मस्जिद के पास ऐथल बुर्जुग थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र- 29 वर्ष से 10.80 ग्राम अवैध स्मैक तथा (2) उस्मान पुत्र सुलेमान निवासी झबरावाला बडी मस्जिद के पास थाना डोईवाला देहरादून उम्र- 38 वर्षसे 9.60 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए बरमाद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त सन्दर्भ मे थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-314/23 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तो को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
===============
01-उ0नि0 प्रमोद शाह
02- उ0नि0 प्रमोद शाह
03- हे0का0 सुधीर सैनी
04- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
05-कानि0 अनुज राठी
06-कानि0 नवनीत नेगी(sog देहात)

