दो छात्रो का राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश शिक्षा

डोईवाला,पब्लिक इंटर कॉलेज के दो छात्रो का राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।विद्यालय ने अपने मेधावी बच्चो की इस सफलता पर उन्हे सम्मानित किया। ऋषिकेश मे आयोजित शरदकालीन जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर 17 मे कक्षा ग्यारह की छात्रा साक्षी ने जिले मे प्रथम स्थान हासिल किया,वही अंडर 14 मे कक्षा 8 के छात्र विजय ने जिले मे प्रथम स्थान हासिल किया।दोनो चयनित विद्यार्थी पिथौरागढ मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे शामिल होगे।अपने छात्रो की इस उपलब्धि पर विद्यालय ने उन्हे पुरस्कार देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय निरन्तर छात्र उत्थान की दिशा मे कार्य कर रहा है।खेल प्रतिस्पर्द्धा मे राज्य स्तर पर जाना बडी उपलब्धि है,उनहोने चयनित विद्यार्थियो से राज्य स्तर पर भी स्थान पाने की बात कही।व्यायाम शिक्षक अवधेश सेमवाल ने कहा कि चयनित बच्चे पिथौरागढ मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगे।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी,वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता,भुवनेश वर्मा,रतनेश कुमार,ओमप्रकाश काला,किरन बिष्ट,तेजवीर सिंह,राधा गुप्ता ने भी इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *