डोईवाला- राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,तेलंगाना और मिजोरम में पांच राज्यों में नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में पांचो राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहां कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पांचो राज्यों में नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी, कहां कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसान विरोधी, जन विरोधी एवं हठधर्मी करार दिया है तथा केंद्र की नीतियों की आलोचना की और भाजपा शासन में अघोषित आपातकाल का माहौल पैदा कर दिया है, इस अघोषित आपातकाल के कारण किसान गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग पीड़ित दिखाई दे रहे हैं भाजपा की सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों के लाभ के लिए काम कर रही है और जनता का भाजपा से भरोसा उठ गया है कहां कि जो लोग आज देश भक्ति की बातें कर रहे हैं आजादी की लड़ाई में उनके पुरखो की कोई भूमिका नहीं रही, कहां कि मतदाता लोकतंत्र का अपहरण करने वालों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी, कांग्रेस जीत को लेकर पांचो राज्य में पूरी आश्वस्तहै, उन सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी!

