संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

डोईवाला. सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के विरोध मे संयुक्त ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन डोईवाला के गन्ना सोसाइटी के किसान सभागार मे सम्पन्न हुआ जिसमे संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के राज्य स्तरीय नेता विशेष रूप से शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन किसान मोर्चा के राज्य संयोजक गंगाधर नौटियाल नें किया।
सम्मेलन क़ो सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चे के प्रदेश संयोजक व किसान यूनियन उग्राहा से बल्ली सिंह चीमा नें कहा कि आज देश की स्थिति बहुत भयावह हो चुकी जिसमें किसान, मजदूर और आम आदमी बहुत परेशान है। सरकार के साथ साथ देश की मिडिया भी जनता मे सरकार के प्रति माहौल बनाकर अजीब सी स्थिति पैदा कर रही है जिससे आने वाले समय मे देश की स्थिति बहुत खराब होने का अंदेशाह है जिसके लिये सभी क़ो मिल कर एवं एकजुट होकर इन विपरीत प्रस्थितियों के खिलाफ लामबंद होना पड़ेगा।
सम्मेलन क़ो मजदूर संगठन के प्रदेश के महामंत्री महेन्द्र सिंह जखमोला नें कहा कि सरकार की इन्हीं किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आज पुरे देश मे सरकार का विरोध करने के लिए प्रत्येक राज्य मे आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया जिसमे उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून मे भी 26-27-28 नवंबर 2023 क़ो तीन दिवसीय धरना दिया जायेगा जिसमे पुरे प्रदेश से हजारों मजदूर,किसान अलग अलग जिलों से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें आपने आत्म सम्मान और किसान, मजदूरों के हकों की लड़ाई मे सभी मन मुटाओ क़ो भुलाकर इस आंदोलन मे भागीदारी करते हुए सफल बनाना चाहिए।
सम्मेलन क़ो ट्रेड यूनियन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट नें कहा कि सभी किसानों और मजदूरों क़ो सरकार की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होने की अवश्यकता है। और एकजुट होकर निर्णयक लड़ाई लड़नी पड़ेगी तभी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों का मुकाबला कर सकते है।
अखिल भारतीय किसान महासभा (AIKM) के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी नें राज्य सम्मेलन क़ो सम्बोधित करते है कहा कि आज देश की खराब एवं खस्ता हालत के चलते देश का युवा, मजदूर, किसान हीं नहीं बल्कि हर वर्ग परेशान है इन सबसे निपटने के लिए सभी को एक साथ आना पड़ेगा और कॉर्पोरेट परस्त सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा देश की खराब हालत के चलते देश की अधिकांश मीडिया भी उसकी चापलूसी में लगी है और देश बर्बादी की तरफ जा रहा है, आज बेरोजगार युवा सड़क पर घूम रहा है और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा अब वक्त आ चुका है जो पूरे देश के नौजवानों किसानों मजदूरों को एक साथ आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए 26 -27 और 28 नवंबर 2023 देहरादून में होने वाले तीन दिवसीय धरने को सफल बनाते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
सम्मेलन क़ो अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण नें कहा कि 26 -27 एवं 28 नवंबर को देहरादून में होने वाला राज्य स्तरीय तीन दिवसीय धरना एक मील का पत्थर साबित होगा और इस कॉर्पोरेट परस्त सरकार के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का मौका मिलेगा ताकि इस बहरी गूंगी सरकार को पूरे देश से उखाड़ फेंकने का कामहो।
राज्य के संयुक्त सम्मेलन का संचालन करते हुए कहा कि देश की बदलती प्रस्थितियों के बीच देश मे सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी मजदूर संगठन एवं संयुक्त किसान मोर्चा लामबंद हो रहा है इसी क्रम मे उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून मे तीन दिवसीय धरने का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी मजदूर व किसान संगठनों से देहरादून मे होने वाले धरने क़ो कामयाब करने की अपील करते हुए कहा कि ये आंदोलन आपको आने वाले समय मे और मज़बूत होने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि इस धरने क़ो सफल बनाने के लिये सभी क़ो गांव स्तर पर तैयारी करने की जरूरत है।
डोईवाला संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह “ताज ” व किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह और आर एल डी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बालियान नें सम्मेलन मे आये सभी प्रतिनिधियों क़ो अश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले नवंबर माह क़ो कार्यक्रम क़ो सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
सम्मेलन क़ो सिटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, किसान सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली,डोईवाला गन्ना सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज नौटियाल,किसान सभा डोईवाला मण्डल के अध्यक्ष बलबीर सिंह, डोईवाला मे बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी, किसान यूनियन के नेता रणवीर सिंह चौहान, किसान सभा मंडल सचिव याक़ूब अली, डोईवाला कृषक फ़ेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान चेतना मंच से प्रवीण कुमार, sज़ाहिद अंजुम, हरकमल सिंह,गुरनाम सिंह आदि नें सम्बोधित करते हुए सभी मजदूर व किसानों से 26 से 28 नवंबर 2023 तक देहरादून मे चलने वाले मजदूर व किसानों के धरने क़ो सफल बनाने कि अपील की।
संयुक्त सम्मेलन मे अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, जगजीत सिंह, बलबीर सिंह बिन्दा भाई, mlkit????????सिंह, प्रेम सिंह, जसवंत सिंह, बस्ती लाल, रविंदर सिंह, पुरसोत्तम बडोनी, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह गोगी, रविंद्र कुमार नौडियाल, शाहिद अली, कृष्ण गुनियाल, जसबीर सिंह, उस्मान अली, सिंगाराम, हुसैन अहमद, हिमांशु नेगी, विशाप थॉमस, जितेंद्र कुमार, लखवीर सिंह, गणपत सिंह बिष्ट,साधुराम,प्रीतम सिंह, प्रीतपाल दीपक मल्होत्रा, कमल अरोड़ा करनेल सिंह, गुरचरण सिंह, किशन सिंह सहित सैकड़ों मजदूर एवं किसान संगठनों के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *