आदि ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की सीख एवं विचार आज भी प्रासंगिक

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

ऋषिकेश। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिकालदर्शी वाल्मीकि मंदिर पर माथा टेककर पूजा अर्चना की।त्रिवेणी घाट स्थित वाल्मीकि मन्दिर में मंत्री डॉ अग्रवाल द्वारा गुरु महाराज की पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि आदि ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की सीख एवं विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महर्षि वाल्मीकि ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को अपने विचारों से सही दिशा दिखाई। महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सामाजिक समरसता के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम कर रही है।डॉ अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा आदि ग्रंथ रामायण के माध्यम से समाज को विविधता में एकता, विश्वास के साथ रिश्तों का निर्वहन, हर परिस्थिति में मर्यादित जीवन जीना, हर व्यक्ति के प्रति दया व प्रेम की भावना रखना एवं सबके प्रति एक समान व सम्मानजनक व्यवहार रखने की सीख समाज को दी।डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगर हमें देश व प्रदेश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करना है तो महर्षि बाल्मीकि जैसी महान विभूतियों द्वारा रचित ग्रंथों को पढ़ना और समझना होगा।इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, आशुतोष शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री अभिनव पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *