आरती वर्मा
डोईवाला. भाजपा समर्थक मंच प्रबुद्ध मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अभिषेक सुंद्रियाल का देहरादून पहुंचने पर फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत,भाजपा समर्थक मंच के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित की ओर से होटल द्रोणा पहुंचने पर बुके देकर स्वागत किया गया बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच एडवोकेट पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव का उत्तराखंड देवभूमि के अंदर जल्दी ही आवागमन होने जा रहा है इसके पश्चात सभी पदाधिकारीयों ने सुंद्रियाल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड बनने की बधाई दी, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ नव नियुक्त पदाधिकारीयों की घोषणा भी की, अकील खान अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा समर्थक मंच प्रबुद्ध मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अकील खान को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया, भाजपा समर्थक मंच संत प्रकोष्ठ प्रभारी उत्तराखंड एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अर्चना शर्मा ने बताया अकील खान एक समाज सेवी हैं जो तत्पर तैयार रहते हैं हमें आशा है उनके आने से संगठन को एक मजबूती मिलेगी, भाजपा समर्थक मंच की रीति नीति से घर-घर लोगों को अवगत कराने का काम उनकी टीम के द्वारा किया जाएगा,इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष मुबारक अली, मामू कुमार, उत्तम वर्मा,बिलाल, अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

