डोईवाला. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त क्रम मे थाना डोईवाला पर गठित टीम द्वारा दिनांक 09.12.2023 को केशवपुरी तिराहा पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र ब्रिजेश सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष से 56 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0सं0-372/23 धारा 60 (i) आबकारी अधि0 बनाम अर्जुन सिह पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम
01- हे0का0 सुधीर सैनी
02-कानि0 विपिन कुमार

