डोईवाला – भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए अमर शहीद लांस नायक गोवर्धन अधिकारी की पूर्व सैनिक संगठन,परिवारजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला उनके शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर 53वा शहादत दिवस मानकर उनको याद किया, शहिद की पत्नी वीर नारी मंजू अधिकारियों को शॉल उड़ाकर और पौधा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया, पूर्व कैप्टन आनंद सिंह राणा ने कहा कि देश पर मर मिटने वाली सैनिकों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती, उनकी प्रेरणा से ही अन्य सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन कर आगे बढ़ते हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश की सेवा करने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता, कहां की देश की रक्षा के लिए अगर प्राण न्योछावर करना पड़े तो इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए क्योंकि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरो से ही देश महान बनता है ऐसे ही वीर लांस नायक गोवर्धन अधिकारी थे! जिन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देश रक्षा के लिए दे दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज, सुरेश अधिकारी, प्रबल सिंह, विजय बक्सी, सुरेश भंडारी, रामप्रसाद कुनियाल, अनीता अधिकारी, रजनी अधिकारी,नंदा छेत्री, राजेंद्र छेत्री, पुष्कर अधिकारी, रितेश अधिकारी,विनय सावन आदि अनेको कार्यकर्ता, ग्रामीण और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे!

