डोईवाला। डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के हिंदी विभाग ने इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लेखन से अपनी पहली वार्षिक पत्रिका” पहल” को निकाला। जिसका विमोचन विद्यालय के प्रबंध संचालक सुनील जोशी ने किया।
शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के प्रशासक सुनील जोशी ने छात्र-छात्राओं की इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन बच्चों ने मौलिक विचारों के माध्यम से इस पत्रिका को तैयार किया है वहां अपनी रचनात्मकता को आगे भी बनाए रखें उन्होंने भविष्य में पत्रिका के अगले अंकों के प्रकाशन के लिए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी कार्य को पूर्ण मनोयोग से करके ही हम सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं की पहल को विद्यालय की एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे उनकी रचनात्मक सोच को एक दिशा मिलती है। विद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि इस पत्रिका में 40 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की रचनाएं हैं, जिसमें उन्होंने अपनी मौलिक कविताएं, कहानी, यात्रा वृतांत को अपनी शैली में लिखा है। विद्यालय का प्रयास अपने विद्यार्थियों की सर्जनात्मक क्षमता को विकसित करने का है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उस्मान अली पीटी ए अध्यक्ष कमल भर्तोला कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह, विनय कुमार के अलावा शिक्षक रत्नेश द्विवेदी, विवेक आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी के अलावा पत्रिका की संपादिका शीतल,उप संपादक सानिया,खुशी थपलियाल, तस्मिया परवीन, सानिया परवीन, ऋषभ, सना, निकिता आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

