देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आसिफ फारसी ने आज जिला प्रशासन से मांग की है कि वह उन कर्मचारियों का स्थानांतरण करें जो एक ही सीट पर कई कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण 5 वर्ष की अवधि के दौरान हो जाते हैं तो सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण क्यों नहीं होते ऐसा भेदभाव क्यों जो की एक सोचनीय और विचारणीय विषय है. प्रभात डंडरियाल और आरिफ फारसी ने जिला प्रशासन से उम्मीद जताई कि वह 5 वर्ष से अधिक एक सीट पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरणकरें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ताकि जनता राहत की सांस ले सके.

