संजय अग्रवाल
डोईवाला – अयोध्या से आए पूजित अक्षत, श्री रामलला के भव्य मंदिर के चित्र व निमंत्रण पत्र को घर घर पहुंचने के लिए महिलाओं की टोलियां प्रत्येक घर-घर गली-गली अक्षत वितरित के पुनीत कार्य में लगी है डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के नेतृत्व में आज देहरादून रोड डोईवाला चौक रेलवे रोड राम भक्तों ने अक्षत, रामलला का चित्र व अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र दिया ! विधायक गैरोला ने कहा कि अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है पूरा नगर भगवामय होकर जश्न मनाते हुए 22 जनवरी अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहा है, जब राम भक्त अक्षत निमंत्रण देने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की माता धर्मो देवी के यहां पहुंचे तो उनकी आंखें भर आई और उन्होंने कहा कि 500 वर्ष से हिंदू आस्था का प्रतीक राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है पूनम तोमर ने कहा कि 15 जनवरी तक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत को प्रत्येक हिंदू परिवार पहुंचाया जाना है कार्यक्रम में संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी,मनमोहन नौटियाल, प्रकाश कोठारी, पूनम तोमर, मायाधिकारी, बॉबी थापा,अनीता गुरुग,कृष्ण काला,गंगा थापा, जगदीश बलूनी, मकान सिंह, पुष्पा देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, संगीता थापा,भारती देवी आदि मौजूद रहे

