संजय अग्रवाल
डोईवाला – नगर में पंजाबी समुदायों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया , मील रोड, चौक बाजार, रेलवे रोड,ऋषिकेश रोड में पर्व के अवसर पर रौनक रही, लोगों ने रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न, तिल के लड्डू आदि की जमकर खरीदारी की ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनदीप बजाज ने कहा कि जनवरी महीने में मनाए जाने वाले त्योहार लोहड़ी प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व माना जाता है इस दिन लोग चारों ओर इकट्ठा होते हैं और पूजा करते हैं इस दौरान सर्वप्रथम मूंगफली रेवड़ी,गुड तिल अग्नि देव को समर्पित करते हैं और इसके बाद हंसते खिलखिलाते चेहरों के बीच लोहड़ी का पर्व मनाया गया, दामन बाली ने बताया कि लोहड़ी का त्यौहार सभी लोग एक साथ मनाते हैं और हमेशा भाईचारा बना रहता है ऋषिकेश रोड दुकानदार बसंत भटनागर ने बताया कि लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक रही लोगों ने खास तौर पर मूंगफली,रेवड़ी, पॉपकॉर्न, तिल के लड्डू आदि पर्व से संबंधित सामग्री की अच्छी खासी खरीदारी की गई जिससे व्यापार में भी वृद्धि हुई है!

