राममय हुई द्रोण नगरी, गली-गली गूंजा जय श्री राम का नारा

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म राजनीति

मेघा गोयल
देहरादून। आज राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा भव्य राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य शोभायात्रा को रवाना किया। ‘राम शोभा यात्रा’ को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दिन इतना आसानी से नहीं आया है। हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि हम इसे देख पाए हैं।

उन्होंने कहा कि ये दिन त्रेतायुग के बाद द्वापरयुग आया और कलयुग के 5126 वर्षों के बाद हम उस खुशी और उत्साह को देख और अनुभव कर पाएंगे जो लोगों ने राम राज्य के दौरान महसूस किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से 22 जनवरी को दीप जलाकर भगवान राम का स्मरण कर दीपोत्सव मनाने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम ने जगत कल्याण के लिये मानव रूप में अवतार लिया, और सच्चरित्र मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया।

शोभायात्रा परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक-ओरिएंट चौक-घंटाघर-पलटन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर संपन्न हुई। शोभायात्रा मे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक खजान दास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिल नंदा, डाक्टर जीएन राव, गोपाल पुरी, हरीश नारग, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, अनिल गोयल, विपिन नागलिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *