जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश शिक्षा

डोईवाला। डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज मे जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंजीकृत 353 परीक्षार्थियों में से 245 परीक्षा देने के लिए पहुंचे 108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 11:30 से 1:30 की पाली में संपन्न हुई। परीक्षा से पूर्व विद्यालय में पहुंचे सीएलओ प्रदीप कुकशाल, कुलदीप कुमार ने परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश कक्ष निरीक्षकों को दिए खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती ने भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई 108 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। परीक्षा के सफल आयोजन में परीक्षा प्रभारी भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला ,आलोक जोशी ,अश्वनी गुप्ता, रत्नेश कुमार, अवधेश सेमवाल, राधा गुप्ता, ललित गोस्वामी, तेजवीर सिंह, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा ,आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *