भू कानून, मूल निवास हमारा अधिकार

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

देहरादून, 19 जनवरी। अखंड आंदोलनकारी परिषद ने ऋषिकेश में भू कानून, मूल निवास को लेकर रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने भू कानून और मूल निवास को लेकर ऋषिकेश स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक से एस डी एम कार्यलय तक जुलूस निकाला। रैली में जमकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। आंदोलनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्हें जल्द ही कदम उठाने का आश्वासन मिला। परिषद के प्रवक्ता चिंतन सक्लानी ने कहा कि जो भी सरकार सत्ता में आई वह उत्तराखण्ड का विकास करने में नाकामयाब साबित हुई। आज यहाँ के निवासियों की जमीन बेचकर, जंगल काटकर सरकार बाहर के लोगों को जमीन दिलवा रही है। अगर जल्द ही निर्णायक कदम नहीं उठाए जाएंगे तो सरकार एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे। उन्होंने यह भी कहा की जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था ढीली रही। रैली में नरेश गुसाईं, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *