राम भक्तों ने निकाली श्री राम प्रभु की कलश के साथ शोभा यात्रा

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

संजय अग्रवाल

डोईवाला अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भानियावाला में राम भक्तों ने कलश व शोभा यात्रा निकालकर प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर कान्हरवाला से प्रारंभ होकर दुर्गा चौक वह अन्य क्षेत्रों में होते हुए वापस शिव मंदिर मे समापन हुआ श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए श्री राम प्रभु ने फिर एक बार अवतार लिया है यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का पल है भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता कुसुम सिद्धू ने कहा कि महिलाएं श्री राम कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है जिससे हमारे अंदर हिंदुत्व की भावना उजागर हो रही है इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, मन्दिर समिति अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी, मोहित ध्यानी, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, बचन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रावत, सुरेन्द्र राठौर,ईश्वर रौथान, सुखदेव चौहान, दिगम्बर नेगी, कुसुम सिद्ध, कविता मदवाल खंडूरी, देवेश्वरी देवी, भुवना देवी,शिवम नेगी, महावीर प्रसाद गुप्ता, अशोक सैनी, देवेन्द्र सेमल्टी, धीरेन्द्र सिंह नेगी आदि अनेक रामभक्त उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *