नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर भावपूर्ण स्मरण

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति शिक्षा

डोईवाला. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। विद्यालय परिवार ने महान नेता के चित्र पर पुष्प चढ़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज का दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज पूरा देश उसे महान नेता को याद कर रहा है जिन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर भारत की आजादी के मार्ग को प्रशस्त किया। हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने नेताजी के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया कहां की नेताजी वास्तव में देश की आजादी के महानायक रहे हैं, जो वास्तव में अपने नाम को सार्थक करते हैं उन्होंने आईसीएस जैसी परीक्षा को पास करने के बावजूद देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने का रास्ता चुना। कक्षा 11 की छात्रा माही राजपूत में नेताजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनीता पाल, आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, विवेक बधानी, रत्नेश द्विवेदी ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी, राजीव कंडवाल, शिक्षकों के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *