आज बेटियां अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वोच्च मुकाम को प्राप्त कर रही

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश शिक्षा

डोईवाला . राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीओ अभिनव चौधरी ने कहा कि आज बेटियां अपनी प्रतिभा के बल पर सर्वोच्च मुकाम को प्राप्त कर रही है ।अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ उन्हें आगे आना चाहिए, पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। बुधवार को विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुलिस के आला अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया अपने उद्बबोधन में कमांडिंग ऑफिसर अभिनव चौधरी ने कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण लड़कियों को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए पुलिस की सहायता बेहिचक होकर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज घर बैठे भी ऑनलाइन तरीके से हम अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पखोली ने कहा कि आज उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम कार्य योजनाएं संचालित है विभिन्न ऐपों के माध्यम से एक पीड़िता सहायता को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने छात्राओं से दिग्भ्रमित न होने की बात कही । प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने पुलिस के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एस आई प्रीति सैनी ने भी पुलिस द्वारा महिलाओं को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, राजीव कंडवाल पुलिस विभाग से रचना रावत, सुधीर सैनी के अलावा तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
डोईवाला राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सीओ अभिनव चौधरी ने एस आई प्रीति सैनी रचना रावत विद्यालय की शिक्षिका राधा गुप्ता पूजा जोशी के अलावा प्रशिक्षु अध्यापिकाएं आरती रावत अनीता बलोदी पूजा गिरी के अलावा हेड कांस्टेबल सुधीर सैनी को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा उप प्रधानाचार्य आलोक जोशी हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *