संजय अग्रवाल
डोईवाला। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमालयीय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज डोईवाला के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा के सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘ निशंक’ मुख्य अतिथि रहे, ध्वजारोहण के पश्चात संस्था के छात्र/ छात्राओं द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में सभी उपस्थित छात्र/ छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को गणतंत्र दिवस के शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ० प्रदीप कुमार, कुलपति प्रोफेसर काशीनाथ जेना ,प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार झा०, कुल सचिव डॉ० अरविंद अरोरा, सचिव बालकृष्ण चमोली, डॉ० निशांत राय जैन भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रताप नेगी, हरीश नवानी, राकेश पोखरियाल, जितेंद्र, नवीन,प्रकाश,राकेश, कर्नल, देवी प्रसाद आदि का विशेष योगदान रहा।

