नई दिल्ली:- 12 देशों के 500 से अधिक एक्जीबिटर को एक साथ लाते हुए, ए सी एम ए ऑटोमेशानिका नई दिल्ली का 5वां एडिशन एक बार फिर ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट और कंपोनेंट्स मार्केट की कंप्लीट वैल्यू चेन को 25,000 वर्ग मीटर के शो फ्लोर पर लाने के लिए तैयार है। एक्जीबिटर और स्टेकहोल्डर नए उत्साह के साथ, तीन दिवसीय एक्सपो में लेटेस्ट इनोवेशन के शानदार प्रदर्शन के लिए 1 – 3 फरवरी 2024 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में एकत्र हो रहे है। कोविड-19 के बाद यह आयोजन का पहला फिजिकल एडिशन होगा।
तीन दिवसीय शो ए सी एम ए ऑटोमेशानिका नई दिल्ली में टू व्हीलर, पैसेंजर, कमर्शियल और एग्रीकल्चर व्हीकल के लिए एक्सक्लूसिव आफ्टरमार्केट सॉल्यूशन प्रदर्शित करेगा। यह व्होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, पार्ट्स और कम्पोनेंट के ट्रेडर्स, कार रिपेयर शॉप्स, गैरेज, सर्विस स्टेशन, फ्लीट मैनेजमेंट के प्रोफेशनल्स के लिए दरवाजे खोलेगा और नेटवर्किंग और बिजनेस के अवसर विकसित करेगा।इस एडिशन में 100 से अधिक नए प्रवेशकों के साथ, 25,000 वर्ग मीटर के शो फ्लोर में इंडस्ट्री से एक व्यापक, इनोवेटिव और तकनीकी रूप से एडवांस प्रोडक्ट शोकेस की सुविधा होगी। शेफ़लर, ज़ेडएफ इंडिया, महले आफ्टरमार्केट, एनआरबी बियरिंग्स, मैनसंस इंटरनेशनल, सुब्रोस, जे के फेनर, मिंडा कॉर्पोरेशन, आरएमपी बियरिंग्स, सेलेट इंडिया, संपा ऑटोमोटिव, लिक्की मोली, इंडस्ट्रीयस डेल रेकैम्बियो और कई अन्य प्रमुख ब्रांड इंडस्ट्री के लिए अपने नए सॉल्यूशन प्रदर्शित करेंगे। यह ब्रांड्स केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी इस शो में हिस्सा ले रही है जैसे की अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, रूस, कोरिया, इटली, बेल्जियम, ताइवान, थाईलैंड और चीन सहित कई देशों के इनोवेशन शामिल होंगे।4 डेडिकेटेड इंटरनेशनल पवेलियन जर्मनी, कोरिया, ताइवान, थाईलैंड से बनाए जाएंगे और नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों को एक छत के नीचे लाया जाएगा।ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ए सी एम ए) के डायरेक्टर जनरल, श्री विन्नी मेहता ने कहा, “ऑटोमोटिव इंडस्ट्री महत्वपूर्ण विकास का अनुभव कर रही है, जिससे ऑटो कंपोनेंट और आफ्टरमार्केट सेक्टर की मांग बढ़ रही है। इंडस्ट्री के लिए विजन आशावादी है, बाजार के आकार के निरंतर विस्तार और कम्पोनेंट एक्सपोर्ट में उल्लेखनीय वृद्धि, वित्त वर्ष 2023 में 5 प्रतिशत बढ़कर 20.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई, जो वित्त वर्ष 2022 में 19.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। विशेष रूप से, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में पिछले वर्ष की तुलना में निर्यात में 2023 में वृद्धि देखी गई है।

