संजय अग्रवाल / दून रॉयल न्यूज़
डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल को एक और जिम्मेदारी देते हुए ज्वाइनिंग समिति जिला संयोजक बनाया गया है! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उत्तराखंड से लेकर केंद्र तक सरकार बनाने में मुख्य भूमिका रहती है आने वाले लोकसभा चुनाव में नए कार्यकर्ता बनाना, वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं को संगठित करना, बूथ लेबल पर सभी मोर्चो को एक साथ लेकर चलना, मंडलों के हर बूथो पर पार्टी को मजबूत करना व सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी, कहां कि भाजपा विकास की राजनीतिक करती है डबल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश के विकास को अधिक गति मिली है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के दिशा निर्देशन में माहौल भाजपा के पक्ष में है लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटे जीतकर फिर एक बार भाजपा केंद्र में अपना परचम लहराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, ज्वाइनिंग समिति जिला संयोजक बनने पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, रविंदर बेलवाल,अमित कुमार,मंगल रौथाण, मंजू नेगी मनदीप बजाज,प्रकाश कोठारी पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, विशाल छेत्री,मनिंदर सिंह,मनीष छेत्री,सोनू गोयल,आरती लखेड़ा, पूनम तोमर,हृदयराम डोभाल,अंकित काला, सुंदर लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया!

