राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए महेंद्र भट्ट

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर विधानसभा भवन से लेकर भाजपा मुख्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोड शो किया गया एवं भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत राज्यसभा के एक रिक्त पद पर चुनाव हुआ था जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाया था। राज्य सभा के लिए विधायकगण मतदान करते हैं। ऐसे मे विधानसभा में भाजपा का बहुमत था जिसे देखते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी नही उतारा। जिससे पहले ही यह आभास हो गया था कि राज्यसभा में महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो जायेंगे ऐसा ही आज हुआ। राज्यसभा निर्वाचन की आज औपचारिक घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। महेंद्र भट्ट की राज्यसभा सदस्य के रूप में औपचारिक घोषणा होने के उपरांत विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा उन्हेें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे। महेंद्र भट्ट की राज्यसभा सीट पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी में रोड शो भी निकाला गया। विधानसभा से बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय तक भव्य विशाल जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित देहरादून महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *