परमार्थ निकेतन में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत की शादी समारोह संपन्न

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

ऋषिकेश। ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव की शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आश्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिजनों के साथ पहुंचे। गंगा घाट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री के सानिध्य में नव दंपती ने सात फेरे लिए। नव दंपती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजा।स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन में गंगा, गोवा और गुजरात का अद्भुत संगम हुआ है। नव दंपती ने गोवा तट छोड़ गंगा तट पर विवाह संस्कार संपन्न किया।स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा परमार्थ निकेतन उत्तराखंड डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है। विवाह में केवल दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। परमार्थ निकेतन में संस्कृतियों, संस्कारों और दो राज्यों का मिलन हो रहा है। नव विवाहित दंपती को उन्होंने आशीर्वाद के साथ ही ‘ओके हनी’ का मंत्र भी दिया। उन्होंने नवविवाहित दंपती और गोवा के मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री स्वर्गाश्रम की शांति और उत्तराखंड की अभिवादन की संस्कृति देखकर गदगद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *