संजय अग्रवाल
डोईवाला – भानियावाला में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बूथ समिति गठन को लेकर चर्चा की गई! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंडल प्रभारी गणेश रावत ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि मंडल के सभी 54 बूथों को मजबूत रखना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिला महामंत्री संजीव सैनी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान दिया जाए जिन्होंने संगठन और पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया है! बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, जिला मंत्री विनय कंडवाल, एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी,सम्पुर्ण सिंह रावत, अवतार सिंह सैनी, पंकज शर्मा, हृदय राम डोभाल, रोहित छेत्री, योगी पवार, दिनेश सेमवाल ,राम मूर्ति ताई, पूनम तोमर, मनीष छेत्री, संतोषी बहुगुणा, मनीष यादव, मनोज प्रजापति, प्रकाश कोठारी, आदर्श ,मनीष नेगी, केतन गुप्ता, पुरुषोत्तम डोभाल, ईश्वर रोथान हिमांशु राणा, रुचि शर्मा, अंकित काला, गोपाल नेगी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!