इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर व्याख्यान माला का किया आयोजन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला – स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यू कास्ट देहरादून द्वारा प्राप्त ग्रांट के तहत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम व्याख्यान एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉ प्रेमनाथ,एसोसिएट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से गेस्ट स्पीकर के रूप में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, उन्होंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स आईपीआर एंड पेटेटिंग सिस्टम इन इंडिया पर अपना व्याख्यान दिया, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो0 काशीनाथ जेना, रजिस्ट्रार श्री अरविन्द अरोड़ा, आईपीआर कोऑर्डिनेटर मिस शालिनी वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन डीन अकादमी प्रोफेसर राजुल दत्त ने किया. इस अवसर पर प्रोफेसर जी.एस. रजवार, आईपीआर सेल के सदस्यों सहित सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *