तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे दिखाई दे रहे हैं BKTC के सीईओ थपलियाल

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मंदिरों समेत 45 सहवर्ती मंदिरों के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के साथ ही तीर्थयात्रियों की सेवा में भी जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। 2 मई को श्री केदारनाथ एवं 4 मई को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के उपरांत देशभर के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों का इन धामों में दर्शनार्थ तांता लगा हुआ है। कपाट खोलने के साथ ही लगातार केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए BKTC के सीईओ अपनी पूरी टीम के साथ कमर कस कर डटे हुए हैं। आज बद्रीनाथ मंदिर परिसर में एक महिला श्रद्धालु तीर्थयात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर सीईओ थपलियाल तत्काल अपने कर्तव्य पथ पर दौड़ते हुए दिखाई दिए। इस मानवीय दृष्टिकोण की बदरीनाथ धाम के मंदिर व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी हक हकूक धारी एवं पुजारी पंचायत ने प्रशंसा की है। गौरतलब है कि कपाट खुलने के बाद अभी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्री उत्तराखंड के हिमालय में पहुंचकर धामों का दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *