देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं अपराधी घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के अनुक्रम मे दिनांक 13.06.2025 को थाना क्षेत्र डोईवाला मे रात्रि प्रभावी वाहन/ संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान, लच्छीवाला फलाईओवर डोईवाला से अभियुक्त मुकुल पुत्र श्री धनपाल निवासी चांदमारी निकट रेलवे स्टेशन कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष से 01 अवैध चाकू बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की गिरफ्तारी व चाकू बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-167/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मकुल उपरोक्त पूर्व मे भी कोतवाली डोईवाला से जेल जा चुका है, जिसका कोतवाली डोईवाला पर आपराधिक इतिहास दर्ज है तथा अभियुक्त रात्रि मे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक मे था, जिसको डोईवाला पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
—————————-
अभियुक्त मुकुल पुत्र श्री धनपाल निवासी चांदमारी निकट रेलवे स्टेशन कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजू उपरोक्त
——————————————-
01-मु0अ0सं0- 20/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0स0-167/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम
===========
01- कानि0 सत्यवीर सिंह
02- कानि0 लाखन सिंह

