कैबिनेट मंत्री ने किया श्री राम सेतु का शुभारम्भ

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। तीन दिन में तैयार श्री राम सेतु का मंत्री गणेश जोशी, टपकेश्वर महादेव के मुख्य पुजारी दिगम्बर भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया शुभारम्भ। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर, संतोषी माता मंदिर टपकेश्वर को जोड़ने वाले श्री राम सेतु का तीन दिन के रिकार्ड समय में पीडब्लूडी द्वारा रात दिन एक कर तैयार कर आज पहले नवरात्रि में पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालु भक्तों के लिए खोल दिया गया है। पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक और कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी दिगम्बर भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। डा. जोशी ने मंत्री और अन्य अतिथियों को माता रानी का स्वरुप और चुन्नी भेंट की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार आपदा में पूर्ण समर्पण के साथ धरातल में कार्य कर रही है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग की मुक्त कंठ से सराहना की और प्रोजेक्ट को देख रही श्रीमती चंद्रकला सक्सैना और टीम को बधाई दी। दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने सरकार को शुभ कामनाएं प्रेषित की। योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने ईश्वर की कृपा राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज, उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के आपदा ग्रस्त का दौरा करना विभागों को मार्गदर्शन को मात्र 3 दिन में श्री राम सेतु निर्माण का आधार बताया और सरकार का श्रद्धालु भक्तों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, मनोज क्षेत्रि, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *